आने वाले दिनों में अगर आपको किसी मेट्रो स्टेशन का नाम बदला हुआ नजर आए तो चौंकिएगा नहीं। दिल्ली मेट्रो अपने पुरानी लाइनों समेत निर्माणाधीन मेट्रो फेज तीन के 18 स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। डीएमआरसी ने कमाई के लिए कंपनियों के सामने ब्रांडिंग के लिए 18 स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर निविदा जारी किया है। इससे पहले भी दिल्ली एनसीआर के कई स्टेशनों के नाम ब्रांडिंग के लिए पहले भी बदल जा चुके हैं।
ब्रांडिंग के लिए बाजार में बिकने के लिए 18 मेट्रो स्टेशनों के नाम में ब्लू लाइन (द्वारका से वैशाली/कौशांबी) के 7 स्टेशन, वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट से बदरपुर) के 4, इसके अलावा मेट्रो फेज तीन के निर्माणाधीन लाइनों के 5, यलो लाइन पर एक और 1 स्टेशन ग्रीन लाइन पर मौजूद है।
डीएमआरसी ने सभी लाइनों के लिए अलग-अलग स्टेशनों को ब्रांडिंग के लिए कंपनियों को देगी। इससे पहले मेट्रो विश्वविद्यालय, आईटीओ, नोएडा सिटी सेंटर समेत कई स्टेशनों को ब्रांडिंग के लिए उसका नाम बेच चुकी है। यही नहीं कपंनियों को पूरे स्टेशन परिसर और बाहर के इमारत को उस कंपनी के रंग से स्टीकर से रैप करने का भी मौका दिया जाता है।
इन स्टेशनों के बदलेंगे नाम
वॉयलेट लाइन पर सराय, मेवला महाराजपुर, जनपथ, दिल्ली गेट। ब्लू लाइन पर गोल्फ कोर्स, द्वारका सेक्टर 14 व 12, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, कौशांबी, नोएडा सेक्टर-16,
यलो लाइन पर जोरबाग, ग्रीन लाइन पर निर्माणाधीन मॉडर्न इंडस्ट्रियल स्टेट, बीकाजी कामा प्लेस, सुखदेव विहार, आईपी एक्सटेंशन, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और राजेंद्र नगर।