फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से तिलपता चौक के बीच छह माह बंद रहेगी सड़क, अब इस रास्ते से जाना होगा

Fri, 17 Jan 2020 02:52 AM IST
संजीव कुमार झा नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से तिलपता चौक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड तिलपता से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच जनवरी के आखिरी सप्ताह में बंद हो जाएगी। छह माह से अधिक समय तक रोड बंद रहेगी।

विज्ञापन


रोड बंद करके वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने वाली कंपनी (डीएफसीसी) 130 मीटर रोड का फ्लाईओवर का निर्माण करेगी। रोड बंद होने के बाद वाहन तिलपता चौक से ग्रेनो और ग्रेनो से तिलपता गोल चक्कर सीधा आवागमन नहीं कर सकेंगे। वाहनों को सूरजपुर से होकर जाना होगा।

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर साकीपुर गांव और गोल्फ फोरेस्टे सोसायटी के पास 130 मीटर रोड के ऊपर से निकलेगा। इसके लिए डीएफसीसी बनाने वाली कंपनी फ्लाईओवर का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


निर्माण कार्य जनवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा तभी तिलपता गोल चक्कर से मकौड़ा गोल चक्कर के बीच 130 मीटर रोड पर यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। रोड को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गोल्फ फोरेस्टे सोसायटी के पास बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि रास्ता बंद होने के बाद वाहन ग्रेटर नोएडा से तिलपता गोल चक्कर तक आवागमन नहीं कर सकेंगे।

ग्रेनो वेस्ट की तरफ से आने वाले वाहनों को तिलपता गोल चक्कर से सूरजपुर की तरफ से होकर ग्रेटर नोएडा जाना होगा। सूरजपुर औद्योगिक सेक्टर के बीच से होकर भी वाहन ग्रेटर नोएडा जा सकते हैं। ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को भी उन्हीं रास्तों का प्रयोग करना होगा।

दो किलोमीटर लंबा होगा फ्लाईओवर

डीएफसीसी बनाने वाली कंपनी दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाएगी जो तिलपता और मकौड़ा गोल चक्कर के बीच बनेगा। साकीपुर गोल चक्कर और गोल्फ फोरेस्टे सोसायटी के पास फ्लाईओवर के नीचे से कॉरिडोर गुजरेगा। वहां पर फ्लाईओवर की ऊंचाई 12 से 13 मीटर होगी।

विज्ञापन

130 मीटर रोड को पार करेंगी छह रेलवे लाइनें

हरियाणा की तरफ से जिले में डीएफसीसी कॉरिडोर की दो रेलवे लाइन आ रही हैं जो साकीपुर गांव के पास बन रहे यार्ड में जाएंगी। यार्ड में ट्रेनों की लोडिंग, अनलोडिंग, मेंटेनेंस समेत सभी तरह के काम होंगे।

उसके बाद यार्ड से छह रेलवे लाइन निकलेंगी जो 130 मीटर रोड को पार करेंगी। करीब 80 मीटर क्षेत्र में लाइनें फैली होंगी।
 
जनवरी माह के आखिरी सप्ताह में 130 मीटर रोड को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। केवल गोल फोरेस्टे सोसायटी के लोगों को आवागमन के लिए रास्ता दिया जाएगा। बाकी लोगों को सूरजपुर की तरफ से ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के बीच आना-जाना पड़ेगा। करीब छह माह तक रोड बंद रहेगी।
- राजेन्द्र सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, डीएफसीसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें