गुरुग्राम में जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्कूल-ऑफिस बंद करने की खबर के बीच दिल्ली की आप सरकार के मंत्रियों ने भाजपा शासित मनोहर लाल खट्टर सरकार पर खूब हमले बोले।
मनीष सिसोदिया ने लिखा-गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता। विकास के लिए योजनाएं बनाना और उन पर अमल करना जरूरी होता है। जुमलों से जाम नहीं खुलेगा तो एक ट्वीट को रि-ट्वीट में टैग करके केजरीवाल ने लिखा, ये है भाजपा का शासन।
गुरुग्राम में जाम को लेकर आने वाले ट्वीट में केजरीवाल ने पहला टैग किया जिसमें लिखा था जाम, स्कूल और ऑफिस बंद जिस पर सीधे शासन पर हमला किया।
उसके बाद गुरुग्राम में एक जगह तो सड़क नदी में बदल गई वाले ट्वीट को केजरीवाल ने रि-ट्वीट करने के साथ एक अन्य रि-ट्वीट किया जिसमें ट्रैफिक जाम, जलभराव की फोटो टैग थी।
'आज सरस्वती नदी पुन: गुरुग्राम में अवतरित हुई है'
jam in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
उसकी एक फोटो में पूरी कार पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही थी। इस ट्वीट में लिखा था कि हम इसे मिलेनियम सिटी कहते हैं। यह मजाक है। नगर नियोजन में और समय देने की जरूरत है, नाम बदलने में नहीं।
केजरीवाल ने अंशुल भार्गव के ट्वीट जिसमें लिखा था कि बारिश में गुडग़ांव जाम, असम, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बाढ़ लेकिन दोष के लिए अरविंद केजरीवाल सही है को भी रि-ट्वीट किया।
जलमंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, जुमलों का जाम है, दिल्ली, बिहार, बंगाल की गाड़ी निकल चुकी है, पंजाब, गोवा और गुजरात की निकलने वाली है, 2019 में खुल जायेगा ये जाम। एक अन्य ट्वीट को टैग करके मिश्रा ने लिखा खट्टर जी के महान प्रयासों के लिए धन्यवाद, आज सरस्वती नदी पुन: गुरुग्राम में अवतरित हुई है।