लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर वाटर मैनेजमेंट की स्थापना की गई है।
पिछले साल यूनिवर्सिटी कैंपस में इंडियन नेशनल कमेटी ऑफ इंटरनेशनल एसोसिएशन हाइड्रोलॉजिस्ट ने वाटर फोरम की स्थापना की थी।
सोमवार को फोरम की बैठक बुलाई गई, जिसमें सेंटर फॉर वॉटर मैनेंजमेंट को लांच किया गया। इस बैठक में केंद्रीय जल आयोग के अतिरिक्त सचिव रह चुके एमके शर्मा व फरीदाबाद नगर निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर भी मौजूद रहे।
सेंटर के तहत किए जाने वाले कार्यों का ब्योरा इस दौरान तैयार किया गया। शर्मा ने कहा कि वाटर हारवेस्टिंग के जोन आधारित प्लान को लागू किया जाएगा, इसकी निगरानी करने के लिए एक अलग बॉडी बनेगी।
एमआर के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि सेंटर फॉर वाटर मैनेजमेंट जल संरक्षण, भूजल प्रबंधन, जल निकासी, क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर काम करेगा।
पानी से जुड़ी रिसर्च भी यहां की जा सकेगी। केंद्रीय भूजल बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. डीके चड्डा ने कहा कि इस सेंटर में वाटर मैनेजमेंट प्लान तैयार कर पूरे राज्य की पानी संबंधित समस्याओं के निपटारे का काम किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा, आर्केटेक्ट मुनीष पंडित, वैज्ञानिक डॉ. सुब्रतो कुमार, जीजीडब्ल्यूबी के सदस्य डॉ. दीपांकर शाह आदि इस मौके पर मौजूद रहे।