शहर में फैल रही चिकनगुनिया की बीमारी के इलाज का दावा सराय ख्वाजा स्थित गुरुकुल इंद्रप्रस्थ ने किया है, जहां प्राकृतिक क्रियाओं के माध्यम से इस असाध्य रोग का इलाज किया जा रहा है।
सोमवार को गुरुकुल में सेहत रक्षा डॉट कॉम के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकनगुनिया का प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज किया गया।
मुख्य प्रशिक्षक डॉक्टर अमरदेव शास्त्री ने बताया कि शिविर का समापन 22 को होगा। शिविर में गुरुकुल के छात्रों को जल नेती व कुंजल क्रिया, स्टीम बॉथ, मिट्टी लेप के डिस्क आदि के बारे में बताया गया।
टीबी और चर्म रोग जैसी बीमारियों को दूर करने के तरीके भी बताए गए। शिविर में संचालक आचार्य ऋषिपाल, नीरज त्यागी, तरुण त्यागी, पंकज सिंह, लोकेश बैंसला और रामसेवक ने सहयोग किया।