फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लोकार्पण के अगले दिन ही खुली जिला अस्पताल के नवीनीकरण की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
7.05 करोड़ की परियोजना के बावजूद कई जगह उखड़ा प्लास्टर, अधूरे कार्य और खुले बिजली के तार मरीजों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बुधवार को 7.05 करोड़ रुपये की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किए जाने के एक दिन बाद ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर काम अधूरा मिला, जबकि कुछ जगहों पर उखड़ा प्लास्टर, उखड़ी पुताई और खुले बिजली के तार भी दिखाई दिए। लोकार्पण के दौरान दावा किया गया था कि परियोजना के तहत अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, आंतरिक सड़कों का विकास, भवन की मरम्मत, नई टाइलें, पेंटिंग, टाइल टेरेसिंग, मॉर्चरी की विशेष मरम्मत और परिसर का सौंदर्यीकरण कराया गया है। हालांकि, अस्पताल का निरीक्षण करने पर कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा नजर आया, जिससे नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता और पूर्णता पर सवाल खड़े हो गए। अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन यदि उद्घाटन के बाद भी कमियां सामने आ रही हैं तो संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उनका कहना है कि अस्पताल में केवल रंग-रोगन नहीं, बल्कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नवीनीकरण कार्य का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जिन स्थानों पर कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन

अस्पताल के मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य अभी जारी है। कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। खुले बिजली के तारों की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संजय शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, जिला नागरिक अस्पताल, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें