फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस टीचर ने किया युवती के साथ दुष्कर्म

Fri, 03 Jul 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरी थाना इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डांस टीचर ने उसे शादी करने का वादा दिया था और वर्ष 2012 से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है और डांस टीचर को गिरफ्तार कर है। डांस टीचर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 19 वर्षीय पीड़ित युवती नीना (बदला हुआ नाम) डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में रहती है। उसकी डांस टीचर रोहित (23) से वर्ष 2012 में मुलाकात हुर्ह थी। बताया जा रहा है कि वह रोहित केपास डांस सीखने जाती थी। दोस्ती के दौरान दोनों के अच्छे संबंध बन गए।
विज्ञापन


नीना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रोहित शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। वह वर्ष 2012 से उसकेसाथ दुष्कर्म कर रहा था। अब रोहित शादी करने की बात करने से मना कर रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती की शिकायत के बाद आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें