फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Nursery Admission: एक मार्च से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में दाखिले की दौड़, 15 मार्च तक करें आवेदन

Thu, 22 Feb 2024 08:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली में रहने वाले बच्चे ही दाखिले के लिए आवेदन के पात्र होंगे। स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी में रहने वाले बच्चों को ही दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सर्वोदय (सरकारी) स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए दाखिला दौड़ एक मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन 15 मार्च तक किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दाखिले के लिए 21 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। जिसके बाद 23 मार्च से दाखिला लिया जा सकेगा। सीटें खाली रहने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल बच्चों के दाखिले दो अप्रैल से छ: अप्रैल तक होंगे।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली में रहने वाले बच्चे ही दाखिले के लिए आवेदन के पात्र होंगे। स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी में रहने वाले बच्चों को ही दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी। एक किलोमीटर की दूरी में स्कूल नहीं होने पर तीन किलोमीटर की दूरी वाले बच्चे दाखिले के योग्य होंगे। यदि दाखिला लेने वाले बच्चे तीन किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है, तो ऐसे मामलों में स्कूल प्राचार्य बच्चे के सुरक्षित परिवहन के लिए अभिभावकों से शपथ पत्र लेंगे।

दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने इलाके के सर्वोदय स्कूल से अभिभावक दाखिला फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं या फिर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म को डाउनलोड किया जा सकता है। अभिभावक सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक व सांयकालीन पाली वाले स्कूलों में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक स्कूल में लगे ड्रॉप बॉक्स में फॉर्म डाल सकते हैं। नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2024 तक तीन वर्ष, केजी में दाखिले के लिए चार वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए पांच वर्ष पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


19 व 20 मार्च को हो सकेगा गलतियों में सुधार
आवेदन करने वाले बच्चों की सूची फॉर्म में की गई गलती 19 व 20 मार्च को सुधारी जा सकेगी। सुबह की पाली वाले स्कूलों में लॉटरी 21 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम की पाली वाले स्कूलों में दोपहर तीन बजे स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य व अभिभावक के सामने निकाली जाएगी। उसके बाद सुबह की पाली में ड्रा से चयनित हुए बच्चों की सूची 22 मार्च को सुबह 11 बजे व शाम की पाली के लिए चयनित बच्चों की सूची दोपहर तीन बजे नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। उसके बाद 23 मार्च से एक अप्रैल तक दाखिले पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें