संतोष मेडिकल अस्पताल में डॉक्टर से रेप की कोशिश करने के आरोपी स्वीपर रवि को मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह अब अपने किए पर पछता रहा है।
कह रहा था कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। दूसरी तरफ, पीड़िता वारदात के बाद से सहमी हुई है। बता दें कि एमबीबीएस डॉक्टर और एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा से स्वीपर ने सोमवार तड़के रेप की कोशिश की थी।
डॉक्टर ने शोर मचाते हुए उसे धक्का देकर अपने को बचाया था। इस दौरान छात्रा के चेहरे पर चोटें भी आ गई थीं। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया था कि वह एक सप्ताह से वारदात की फिराक में था।