फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीजेपी प्रदर्शन में खुद को दिल्ली पुलिस का एसआई बताने वाला निकला कार धोने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा था.. प्रदर्शन में शामिल होने की लिए छोड़ दी नौकरी
विज्ञापन

-पुलिस ने वायरल वीडियो को बताया था फर्जी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा करने वाला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मोहित बहादुर कार धुलाई करने वाला है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान फर्जी दावा किया था कि वह दिल्ली पुलिस का एसआई है और दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हुआ है।
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्जी करार दिया है। पुलिस ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि ऐसे वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हाेगी। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का फैक्ट चेक जारी किया था। वीडियो में एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताता है और दावा करता है कि उसने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया था। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता रंजन ने बताया कि आरोपी का नाम मोहित अहलावत है और वह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर डीघाल गांव का रहने वाला है। करीब पांच-छह वर्ष पहले वह बहादुरगढ़ आ गया था और यहां कार धुलाई का काम करता है। पुलिस जल्द ही उसे पूछताछ के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक ने कहा था
वीडियो में युवक कहता कि जिस दिन प्रदर्शन शुरू होना था, उसी दिन उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। उसने दावा किया कि उसने मेडिकल लीव ले ली थी, लेकिन बाद में अधिकारियों का फोन आया और उसे तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया। युवक के मुताबिक, उसने छुट्टी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें