- सेक्टर 29 के मुक्ताकाश मंच पर कलाग्राम और स्पिक मैके के आयोजन में तारापदा रजक और उनके समूह ने छऊ प्रस्तुत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 29 स्थित मुक्ताकाश मंच पर शनिवार शाम छऊ नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन कलाग्राम और स्पिक मैके ने किया।
संगीत नाटक अकादमी अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कलाकार तारापदा रजक और उनके समूह ने पुरुलिया छऊ प्रस्तुत किया। कलाकारों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा, पारंपरिक मुखौटों और दमदार मुद्राओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। यह लोक नृत्य पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। प्रस्तुति में महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की कहानी दर्शाई गई। छऊ नृत्य में मुखौटों, पोशाकों और वाद्य यंत्रों जैसे धुंसा, ढोल का प्रयोग होता है। इसमें स्थानीय मार्शल आर्ट भी शामिल है। 2010 में यूनेस्को ने छऊ नृत्य को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया था।