फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी को प्याज पर मिली राहत, दरों में और आएगी गिरावट

Sat, 29 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगे प्याज से परेशान दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए शुक्रवार को आजादपुर सब्जी मंडी मार्केट कमेटी ने नो प्रोफिट-नो लॉस पर प्याज बेचा।
विज्ञापन


राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर 50 हजार किलो प्याज बेचने को भेजा गया, जिसमें से 60 फीसदी बिक गया। उधर, दिल्ली की थोक मंडी में प्याज के दाम दो रुपये कम होते हुए 49 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

आढ़तियों ने प्रतिदिन दो रुपये प्रति किलो भाव कम होने की संभावना जताई है। आजादपुर थोक मंडी में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने थोक मंडी प्याज के टैंपो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


थोक मंडी प्याज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के मुताबिक, पहले प्रति विधानसभा एक हजार किलो प्याज भेजने की योजना थी। हालांकि पहला दिन होने के चलते 70 की बजाए 50 हजार किलो भेजा गया।
विज्ञापन

प्रतिदिन 2 रुपए किलो कम होगा प्याज

थोक मंडी में 49 रुपये प्रति किलो था, लेकिन लोगों को 45 रुपये प्रति किलो में बेचा गया। हालांकि कुछ विधायकों की कमी के चलते आजादपुर मार्केट के टैंपो को सरकारी राशन की दुकान या सरकारी टैंपो के पास खड़ा कर दिया गया था।

सरकारी प्याज 30 तो थोक मंडी का 45 रुपये प्रति किलो होने से बिक्री पर अंतर आया, जिसके बाद टैंपो की लोकेशन बदल दी गई। शाम आठ बजे तक करीब 60 फीसदी प्याज बिक गया था।

शर्मा के मुताबिक, राखी के चलते शनिवार व रविवार को मार्केट कमेटी के टैंपो में प्याज नहीं बिकेगा। हालांकि थोक मंडी में शनिवार को प्याज के दाम 46 रुपये प्रति किलो होंगे और उसके साथ ही प्रतिदिन दो रुपये कम होता जाएगा। थोक मंडी के भाव के तहत ही जनता को प्याज उपलब्ध करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें