फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने युवती से की अश्लील हरकत तो परिजनो ने किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सारन क्षेत्र स्थित डबुआ कॉलोनी स्थित क्लीनिक पर काम करने वाली युवती ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बात का पता लगने पर युवती के परिजनों व आसपास के लोगों ने बुधवार को डॉक्टर के क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सारन थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराया। युवती ने महिला थाने में शिकायत दी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है।

22 वर्षीय युवती डबुआ कॉलोनी में रहती है। कॉलोनी में एक डॉक्टर क्लीनिक चलाता है, जिसके पास उसने कुछ दिनों पहले ही नौकरी करनी शुरू की थी।

आरोप है कि डॉक्टर क्लीनिक में काम करने के दौरान युवती पर बुरी नजर रखता था और मौका मिलते ही उसके छेड़छाड़ शुरू कर देता था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार डॉक्टर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने परिजनों से की डॉक्टर की शिकायत

बुधवार सुबह युवती क्लीनिक पर थी, जहां डॉक्टर ने उससे अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इससे नाराज युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को सारी बात बताई।

नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। डॉक्टर की हरकतों के बारे मे सुनने के बाद उन्होंने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी।

वहीं डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि जहां उसका क्लीनिक है, उस दुकान का मालिक काफी समय से उस पर क्लीनिक खाली करने का दबाव बना रहा है।

डॉक्टर का आरोप है कि दुकान मालिक ने ही क्लीनिक खाली करवाने के लिए यह साजिश रची है। उसी ने युवती को भेजकर हंगामा करवाया और तोड़फोड़ कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें