फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावः बेनतीजा रही भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, आज घोषित हो सकते हैं कुछ नाम

Fri, 17 Jan 2020 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैठक में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भी सभी सीटों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। 

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में देर शाम शुरू हुई बैठक देर रात तक चली, लेकिन प्रत्याशियों के चयन पर नतीजे पर पार्टी नहीं पहुंच सकी। हालांकि, 70 विधानसभा में करीब 30 सीटों पर सहमति बन गई है।

प्रदेश भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि बृहस्पतिवार देर रात प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हषवर्धन, प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, चुनाव सह प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधानभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई शामिल थे। 
विज्ञापन


इस दौरान सभी 70 सीटों के दावेदारों के नाम पर चर्चा की गई। प्रदेश भाजपा की तरफ से प्रत्याशियों की सूची पर विशेष चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से कराए गए सर्वे पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय नेतृत्व ने कई तरह के सवाल भी प्रदेश की तरफ से पेश की गई सूची पर की। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों पर जीत हासिल करने वाले संभावित प्रत्याशियों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। 

नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने विशेष चर्चा की। हालांकि, तमाम कवायद के बाद भी देर रात तक मंथन के बाद सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय नहीं लिया जा सका। अकाली व जजपा को कितनी सीट दी जाए इसे लेकर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें