खजूरी खास इलाके में 27 साल की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के ही दोस्त पर आरोप लगाया है।
महिला आरोप है कि चार साल से आरोपी डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। बाद में आरोपी ने पति को तलाक देने के बाद शादी करने के लिए कहा।
महिला ने जब अपने पति को तलाक दे दी तो आरोपी ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। मजबूरन पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।