लाजपत नगर इलाके में पांच साल की मासूम के साथ पिज्जा डिलीवर करने आए एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों और परिवार को मामले की भनक लग गई।
बच्ची पहली मंजिल पर खेल रही थी और डिलिवरी मैन को देख तीसरी मंजिल
स्थित अपने घर आ जा रही थी। इस बीच दूसरी मंजिल पर पिज्जा मैन ने उसे
सीढ़ियों पर अकेला देखा।
पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अमित कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।