फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अस्पताल में शराब पीकर काम करते हैं कर्मचारी, कुछ बोलने पर करते हैं लड़ाई’

Tue, 05 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने की खाली जगह में सोमवार को बियर की दो खाली बोतल फेंकी हुई मिली। ओपीडी के मरीजों ने आरोप लगाया है कि यहां के कर्मचारियों के मुंह से शराब की बदबू आती रहती है। 
विज्ञापन


कई मरीज इसकी शिकायत करने के लिए सीएमएस के पास भी गए, लेकिन वहां से उन्हें बताया गया कि वे छुट्टी पर हैं। शिकायत करनी है, तो किसी और दिन आना। शिकायतकर्ता दिनेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले मैं अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए आया था।

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे कर्मचारी के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जब मैंने उसे बोला कि शराब पीकर क्यों बैठते हो, तो लड़ने लगा। वहीं, इस बारे में सीएमएस डॉक्टर एमएम माथुर से बात करने के लिए फोन किया गया, लेकिन किसी अन्य ने फोन उठाया और कहा कि वे दो दिन की छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि डेढ़ साल पहले भी एक शख्स ने अस्पताल प्रबंधन से कर्मचारियों के शराब पीकर काम करने की शिकायत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें