फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पर काम करवाने के लिए गुब्बारों के साथ रोशन की मोबाइल टॉर्च लाइट

Mon, 04 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर 107 के प्रोजेक्ट निवेशकों ने रविवार को दादरी रोड लेन पर प्रदर्शन किया और गुब्बारे लेकर रैली निकाली। मोबाइल टॉर्च की लाइट जलाकर प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने और फ्लैट मिलने के लिए कोर्ट से राहत की रोशनी मांगी। 
विज्ञापन


साथ ही एक साथ 150 लोगों ने मामले में निवेशकों को राहत दिलाने के लिए कोई रास्ता निकालने को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ट्विट किया। निवेशक पुनीत पराशर ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की फुल बैंच ने गजराज मामले में और सुप्रीम की फुल बैंच सावित्री देवी मामले में अवलोकन दे चुकी है। 

भूमि अधिग्रहण की कोर्ट में सुनवाई के मामले में 64.7 फीसदी बढ़ा मुआवजा और दस फीसदी विकसित भूमि पर याचिकाकर्त्ता तैयार हैं। इसके बाद भी भूमि मामले पर कोई फैसला नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


निवेशक श्वेता प्रियदर्शी ने कहा कि सेक्टर 107 में वर्ष 2013-14 से बिल्डिंग बनकर तैयार हैं, तो उन्हें राहत क्यों नहीं मिल रही है। इस भूमि में ग्रेट वैली शरनम, लोटस 300 और आम्रपाली हार्टबीट सिटी प्रोजेक्ट हैं। 

निवेशकों के मुताबिक 575 फ्लैट ऐसे हैं, जिनका मई 2014 में फुट पेमेंट हो चुका है। निवेशक कोई फैसला न होने से परेशान हैं।   इस मौके पर तमाम निवेशक मौजूद रहे, जिनमें सुनीता दुररानी, सुचेता सोहल, डॉ. देशवाल, निशांत बकखेती, आदि मौजूद रहे। 150 लोगों के प्रेसीडेंट और सीएम को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें