फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हिंदू कॉलेज के ब्वॉयज होस्टल में पहुंच गई लड़की

Tue, 03 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदु कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में लड़की के पाए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के होस्टल में पहुंचने के मामले की कॉलेज प्रशासन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि होस्टल में रह रहे एक छात्र से किसी बात पर कहासुनी होने पर लड़की ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलहनामा होने पर लड़की ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात होस्टल में रहने वाला एक छात्र लड़की को अपने कमरे में ले गया था। रविवार सुबह उसकी लड़की से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उसके बाद लड़की ने सौ नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस होस्टल पहुंची।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी वजह से उसने पुलिस को कॉल कर दी। उसे छात्र के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करनी है। कोई शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस वहां से चली गईऱ्। लेकिन हॉस्टल में लड़की के आने के मामले को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच एक बैठक हुई, जिसमें इस मामले की जांच करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें