फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से रेप, मां बेचती है खिलौने

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार व निहाल विहार में पांच व ढाई वर्षीय बच्चियों के साथ दरिंदगी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अमर कॉलोनी में एक और पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रीनिवासपुरी निवासी 25 वर्षीय सुनीता (बदला हुआ नाम) श्री निवासपुरी में हो रही रामलीला के बाहर खिलौने बेचती है।

परिवार में सात वर्षीय बेटा व पांच वर्षीय बेटी दीपा (बदला हुआ नाम) समेत तीन बच्चे हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे उसका बेटा, दीपा व सुनीता की 12 वर्षीय बहन रामलीला देखने उसकी दुकान पर आ गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्ची को उठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गया था आरोपी

उस समय एक युवक दुकान पर आकर तीर कमान का रेट पूछने लगा था। कुछ देर बाद सुनीता का बेटा व बहन दुकान पर आए और बताया कि जो युवक तीर कमान का रेट पूछ रहा था वह दीपा को उठाकर ले गया है।

सुनीता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आरएस कृष्णनईया व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा तुरंत मौके पर पहुंच गए। आरोपी दीपा को गुरुद्वारे के पास जंगल में रेलवे ट्रैक के पास ले गया था।

अमर कॉलोनी थाने में तैनात हवलदार अनिल कुमार तलाश करता हुआ मौके पर पहुंच गया और और आरोपी को पकड़ लिया था। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्राइवेट कॉलोनी श्रीनिवासपुरी निवासी बबलू यादव (27) के रूप में हुई। घटना के समय आरोपी गांजे के नशे में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें