फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नशा दिया फिर नशे में झूमती ब्यूटिशियन से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


साथ ही आरोपी से अपनी जान का खतरा बताया है। मेडिकल जांच के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता बुराड़ी इलाके में रहती है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला एक व्यक्ति की चौथी पत्नी है। बृहस्पतिवार रात पीड़िता ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार है रेप का आरोपी

पुलिस को दी शिकायत में महिला ब्यूटीशियन ने बताया कि उसका परिचित सीताराम (50) ने उसके साथ नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहता है और काफी अरसे से दोनों में जान पहचान है। आरोपी निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है।

सेल्समैन का काम करने वाला आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस महिला से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें