फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मार्च को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साल का पहला और एकमात्र सूर्य ग्रहण 9 मार्च को है। यह कुंभ राशि में पड़ेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर एक दिन पहले से ही मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इस बार 9 मार्च को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है। दूधेश्वरनाथ मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने बताया कि  सुबह 4.49 से 10.05 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इसलिए 8 मार्च मंगलवार को शाम 4.45 से मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। मंगलवार शाम 4.45 से लेकर बुधवार सुबह 11.30 मिनट तक दूधेश्वरनाथ मंदिर का कपाट बंद रहेगा।
विज्ञापन


इसकी सूचना पूरे मंदिर परिसर में लगा दी गई है। इस साल एक सूर्य ग्रहण के अलावा दो चंद्रग्रहण लगेंगे जिसमें से पहला 18 अगस्त को और दूसरा 26 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि सूर्य ग्रहण की वजह से मार्च- अप्रैल मध्य में प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, आंधी, तूफान आदि की स्थिति बनेगी। इस ग्रहण से विशेषकर कुंभ, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि प्रभावित होगी। मार्च-अप्रैल के मध्य इन राशियों के व्यक्तियों को संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें