फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कंपनी के 27 लाख लेकर भागा कर्मचारी लुधियाना से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
14.05 लाख और स्कूटी बरामद, पुलिस ने दो बैंक खातों को किया फ्रीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए कंपनी के 27 लाख रुपये लेकर भागे कर्मचारी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेन्द्र मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से 14.05 लाख रुपये और स्कूटी बरामद कर ली है। वहीं, आरोपी के दो बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया है जिसमें 10.50 लाख रुपये जमा थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि गगन विहार निवासी राम कुमार वर्मा ने 18 जुलाई को अपने एक कर्मचारी पर 27 लाख लेकर भागने का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर थाना प्रभारी अशोक गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायतकर्ता के कार्यालय के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें आरोपी स्कूटी से पैसे लेकर जाते हुए दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके मौसमी विहार स्थित घर पर दबिश दी लेकिन वह वहां से गायब मिला। पुलिस ने फोन नंबरों की तकनीकी जांच की जिसमें पता चला कि आरोपी पंजाब के लुधियाना में मौजूद है। पुलिस की एक टीम ने 20 जुलाई को उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि आसानी से पैसे कमाने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने की चाह में उसने यह अपराध किया है। उसने बताया कि वह शिकायतकर्ता की कंपनी में इक्विटी डीलर के रूप में काम करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 14.05 लाख रुपये, स्कूटी और एक मोबाइल बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने उसके दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है जिसमें उसने 10.50 लाख रुपये जमा करवाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें