फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शी पावर्स कार्यक्रम में दिखी नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल की तरफ से आयोजित शी पावर्स कार्यक्रम में महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण का जोरदार उत्सव देखने को मिला। यह आयोजन पीएचडी हाउस के एलपीएस ऑडिटोरियम में हुआ, जहां महिला नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन की कहानियों ने सभी को प्रेरित किया। महिला, बाल विकास एवं उद्यमिता समिति के अध्यक्ष के डॉ. अरुणा ओसवाल नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग की वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी) और कन्फेडरेशन ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स (सीओडबलूई) का सहयोग रहा। यूएन इंडिया के प्रतिनिधि शोंबी शार्प ने अपने भाषण मामला अर्जेंट है, में लैंगिक समानता को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। वहीं, नीति आयोग की अन्ना रॉय ने बताया, डब्ल्यूईपी पर 72,000 से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं और यह मंच इच्छाशक्ति, ज्ञान और संकल्प का प्रतीक बन चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें