द्वारका में महिला के साथ रेप करने के दौरान आरोपी टैक्सी चालक ने सारी हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीड़िता की शरीर की चोट बता रही है कि आरोपी पीड़िता को काबू करने के लिए उस पर वहशी की तरह टूट पड़ा।
टैक्सी को सर्विस लेन पर उतारकर सुनसान जगह में कार रोकने के बाद महिला पर टूट पड़ा। आरोपी ने शराब के नशे में था। पीड़िता के विरोध करने पर उसने महिला के मुंह पर घूंसे बरसाए।
उसके बाद उसने उसके कंधे और सिर पर भी घूंसों से हमला किया। उसके बाद उसने महिला की उलटा कर उसके पीठ पर लात से हमला करना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी ने कई जगह दांत से काटने के बाद उसके कपड़े फाड़कर वारदात को अंजाम दिया।
बुजुर्ग के आने से बची पीड़िता की जान
महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने टैक्सी के शीशे को ऊपर कर दिया। ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। इसी दौरान वहां से एक बुजुर्ग अपने कुत्ते को लेकर जाने लगे। सुनसान जगह पर टैक्सी देखकर बुजुर्ग को मामला संदिग्ध लगा।
साथ ही महिला की आवाज भी उन्हें सुनाई दी। बुजुर्ग ने कुछ दूर पर खड़े पीसीआर कर्मियों को इस बात की जानकारी दी। पीसीआर वैन को अपनी ओर आता देख टैक्सी ड्राइवर ने टैक्सी को भगाना शुरू कर दिया।
द्वारका में जिस तरह से टैक्सी चालक ने वारदात को अंजाम दिया। इंद्रलोक इलाके में उबर कैब चालक द्वारा दिसंबर में हुई दुष्कर्म की घटना की याद दिला दी। इंद्रलोक में उबर कैब चालक शिव कुमार यादव ने गुड़गांव से लाने के दौरान एक 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था।
बस नहीं मिलने पर टैक्सी से घर के लिए निकली
बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस घटना के बाद पुलिस और अन्य संबंधित विभाग ने कई उपाय किए। बावजूद इसके बृहस्पतिवार रात द्वारका इलाके की घटना से यह साफ जाहिर हो रहा है कि रात में टैक्सी और कैब से चलने वाली महिलाएं दिल्ली में सुरक्षित नहीं है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि द्वारका मोड़ पर काफी देर तक वह बस का इंतजार करती रही। लेकिन उसे बस नहीं मिली। उसके बाद उसने ऑटो से घर निकलने का फैसला किया। लेकिन इसी दौरान वहां आरोपी अपनी टैक्सी लेकर पहुंचा।
टैक्सी में पहले से ही एक बुजुर्ग मौजूद था। बुजुर्ग को देखने के बाद पीड़िता ने टैक्सी वाले के साथ घर जाने के लिए राजी हो गई। उसे नहीं पता था कि बुजुर्ग के उतरने के बाद चालक ऐसी हरकत को अंजाम देगा।