फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 07 Dec 2014 11:21 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली रीता अरोड़ा (36) पति के देहांत के बाद मोहन नगर स्थित मकान में 14 वर्षीय बेटे के साथ किराए पर रहती थीं। घंटाघर कोतवाली एसएचओ धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, रविवार सुबह रीता पूर्व सहकर्मी सोमनाथ (26) निवासी नंद नगरी दिल्ली के साथ बिहार जाने के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराने गाजियाबाद स्टेशन जा रही थीं।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर लाल कुआं की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने सोमनाथ की बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रीता व सोमनाथ सड़क पर जा गिरे। सोमनाथ के हेलमेट के टुकडे़ हो गए और रीता की मौके पर मौत हो गई। इससे फ्लाईओवर और उसके दोनों ओर जाम लग गया।

पुलिस ने सोमनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नाजुक हालत में उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़ भाग गया। रीता के मकान मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वही, राजनगर एक्सटेंशन में शनिवार देर रात करीब 12 बजे स्कॉर्पियो कार की टक्कर से मालवाहक आटो पलट गया। ऑटो को दीपक निवासी संजय नगर चला रहा था। आटो पलटने से जटवाड़ा निवासी कंडक्टर सुभाष सड़क पर जा गिरा, उसको गंभीर चोट आई।

आरोपी स्कॉर्पियो चालक मौके से कार सहित भग गया। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आटो चालक को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर सिहानी गेट थाने में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

अकेला रह गया बेटा
हादसे के बाद रीता का 14 साल का बेटा अकेला रह गया। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल वह मकान मालिक के साथ है। हादसे की सूचना रीता के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें