फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीसी ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में दिखी संवेदनशीलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को प्रशासन का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। गांव आली ब्राह्मण निवासी दिव्यांग ललित कुमार अपनी बिजली संबंधी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे थे। उनके दोनों हाथ नहीं हैं और वे पैरों से लिखते हैं। ललित कुमार को असुविधा में देखकर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर स्वयं उनके पास पहुंचे और उनकी बात सुनने के लिए कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ गए। उन्होंने पूरे धैर्य के साथ दिव्यांग की समस्या सुनी। ललित कुमार ने बताया कि उनके खरीदे हुए मकान का पुराना बिजली बिल उनसे जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया राशि पुराने मालिक से ही वसूल की जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त के इस व्यवहार की शिविर में मौजूद लोगों ने सराहना की। लोगों ने इसे संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बताते हुए कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ लोगों के दुख-दर्द को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें