फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिसंबर तक कचहरी में रहेगी हड़ताल

Tue, 09 Dec 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों की हड़ताल 20 दिसंबर तक जारी रहेगी। सोमवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने मेरठ में बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रत्येक जिले में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किए जाने और प्रधानमंत्री को ईमेल-एसएमएस भेजने की बात भी कही है। अब 20 दिसंबर को मुजफ्फरनगर की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सोमवार सुबह ही गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित और सचिव योगेंद्र कौशिक के नेतृत्व अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा। बार अध्यक्ष ने बताया कि मेरठ में 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


अब अगले साल ही ‘न्याय’ की उम्मीद
हड़ताल के चलते अब अगले साल ही न्यायिक कार्य शुरू होने क ी उम्मीद है। दरअसल 25 दिसंबर से कोर्ट में विंटर वेकेशन शुरू होने जा रहे हैं, जोकि 31 दिसंबर तक रहेगा। जनवरी में बार एसोसिएशन के लिए चुनाव प्रक्रिया चलने से भी न्यायिक कार्य पर असर पडे़गा।

आज से फिर वाणिज्य कर विभाग में ताला बंदी
बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता मंगलवार सुबह वाणिज्य कर विभाग के मेन गेट पर ताला लगाएंगे। साथ ही विभाग में जाने वाले सभी रास्ते को बंद किया जाएगा। सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल टैक्स बार एसोसिएशन की आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया।

फुटबा के मीडिया प्रभारी जावेद खान सैफ ने बताया कि 20 दिसंबर तक  वकील विभाग के मेन गेट और अन्य गेटाें पर ताला बंद करके धरने पर बैठेंगे। बैठक में वाईके शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, डीके गोयल, प्रदीप चौधरी, अमित शर्मा, अरविंद गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें