फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की बाढ़ नियंत्रण की समीक्षा, अधिकारियों से किए सवाल जवाब

Tue, 07 Jun 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिएउपायुक्त चन्द्रशेखर ने बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, हुडा प्रशासक डॉ. प्रियंका सोनी, बल्लबगढ़ के एसडीएम पार्थ गुप्ता, जिला वन अधिकारी रंजीता एम एच आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सहयोग से गत 17 से 19 मई तक संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा प्रबन्धन एवं बाढ़ बचाव के संबंध में प्रशिक्षण देकर मॉक ड्रिल भी आयोजित करवाई जा चुकी है।

लघु सचिवालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा चुकी है। संबंधित कर्मचारियों की डयूटी लगाने के साथ-साथ तैराकों के लिए  जरूरी उपकरण व अन्य बाढ़ राहत सामग्री की उपलब्ध कराई जा चुकी है।

सिंचाई, लोक निर्माण, खाद्य एवं पूर्ति, स्वास्थ्य, पशु पालन, पुलिस, कृषि, बिजली व जनस्वास्थ्य आदि सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा  किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें