फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिले में खुलेंगे बागवानी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Mon, 07 Dec 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पांच जिलों में 10-10 करोड़ रुपये की लागत से बागवानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित किए जाएंगे। इसमें पलवल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व जींद शामिल हैं।
विज्ञापन


गांव टीकली-गैरतपुर बास में समन्वित बागवानी विकास योजना के तहत सोमवार को जिलास्तरीय समारोह में इसकी जानकारी बागवानी विभाग के मिशन निदेशक बीएस सहरावत ने दी।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद वन मंत्री राव नरबीर ने किसानों को संबोधित किया। किसानों को बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत बतौर सब्सिडी 25 लाख रुपये के चेक व अनुसूचित जाति की महिलाओं को मिनी किट भी बांटी गई।
विज्ञापन


राव नरबीर ने कहा कि बागवानी विभाग किसी भी ऐसी कंपनी से किसानों के लिए बागवानी यंत्रों की खरीदारी ना करें जिससे कंपनियों की भविष्य में मोनोपली हो।

सहरावत ने बताया कि आर्गेनिक वेजिटेबल को बढ़ावा देने के लिए भी बागवानी विभाग प्रयासरत है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. दीन मोहम्मद ने कहा कि गुड़गांव में हरियाणा फ्रेश के तीन आउटलेट स्टोर खोले जा चुके हैं और मार्च 2016 तक पूरे जिले में हरियाणा फ्रेश के 20 आउटलेट खोलने की योजना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें