फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाने-फुसलाने के मामले अब होंगे एसआर केस

Sun, 21 Jun 2015 08:32 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी या युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले अब एसआर केस होंगे। यानि विशेष अपराध (एसआर) की श्रेणी रखे जाएंगे।
विज्ञापन


सूबे के डीजीपी ने इस संबंध में सभी पुलिस प्रमुखों को एडवाजरी भेजी है, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि अगर लड़की का 45 दिन तक पता नहीं चलता है तो इस तरह के मामलों को एसआर श्रेणी में रखा जाए और जिले के एसएसपी या एसपी इसकी मॉनिटरिंग करें।

हत्या, लूट और अपहरण आदि बड़े मामलों को पुलिस एसआर केसों में रखती है। गंभीरता से उनकी जांच पड़ताल करती है, जबकि बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों को हल्के में लेती है।
विज्ञापन


तलाश करना तो दूर, कई मामलों में तो रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती है। डीजीपी ने माना है कि ये गंभीर अपराध है, लिहाजा 45 दिन बाद इसे एसआर केस माना जाए।

इतनी ही नहीं, इन केसों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सीधे पुलिस कप्तान को दी है। गाजियाबाद जिले में हर साल 200 से ज्यादा लड़कियां बहला-फुसलाकर ले जाई जाती हैं, इनमें कुछ का तो पता भी नहीं चल पाता है।
विज्ञापन


पिछले तीन सालों में साढ़े छह सौ से ज्यादा लड़कियां बहला-फुसलाकर ले जाई गई हैं। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना हैकि डीजीपी के आदेशों का पालन कराया जाएगा।

गाजियाबाद में दर्ज बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले
वर्ष-केस
2012-255
2013-228
2014-211
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें