फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों की वजह से बिगड़ा रेलगाड़ियों का शेड्यूल

Sun, 21 Jun 2015 08:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समर स्पेशल ट्रेनों ने रेलवे की नियमित ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ जाने से दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-लखनऊ रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


इसी देरी की वजह से रेलवे को रविवार को भी कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाना पड़ा। रविवार को सिक्किम महानंदा 8 घंटे और लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 5:10 घंटे लेट रही।

ट्रेनों के लेट होने और टाइम टेबल बदले जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाली सिक्किम महानंदा 6:55 घंटे और अलीपुरद्वार की ओर जाने वाली महानंदा 8:15 घंटे लेट रवाना की गई।
विज्ञापन


दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस भी 3:45 घंटे लेट रही। लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली लखनऊ स्पेशल 5:10 घंटे, दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस 3:20 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस 1:10 घंटे, आनंद विहार से जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 1:45 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 1:30 घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 1:45 घंटे लेट रहीं।

छुट्टियां मनाकर घर लौटना हुआ मुश्किल, नहीं मिल रहा रिजर्वेशन
पहले छुट्टियों में घूमने के लिए रिजर्वेशन नहीं मिल रहा था। अब छुट्टियां मनाकर घर लौटने वालों को रिजर्वेशन लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

बिहार, लखनऊ, मुंबई और देहरादून की ओर से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए जबरदस्त मारामारी है। तत्काल कोटे में भी लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें