ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर पालिका परिषद के सभासद
कोमल शर्मा से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन
लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल फोन से धमकी दी गई थी।
पुलिस
क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दादरी नगर पालिका
परिषद के सभासद कोमल शर्मा को धमकी भरे पत्र के साथ कारतूस भेजा गया था। दस
लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी।
सूचना
पर दादरी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज
कर ली थी। जिस फोन से धमकी दी गई थी पुलिस ने उसे ट्रेस किया। फोन और अन्य
साक्ष्यों के आधार पर दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ले के कपिल, गौरव और मनोज
को गिरफ्तार कर लिया गया। मनोज ने मोबाइल चोरी करके दिया था। कपिल और गौरव
ने दस लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी भरा पत्र भेजा था।
वहीं,
पत्र भेजने के बाद भी कपिल सभासद के पास आता-जाता रहा। उसका हालचाल पूछताछ
रहा। गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने कहा कि उन्होंने मजाक में कोमल को
धमकी दी थी। पुलिस ने तीनों को धमकी देने, रंगदारी मांगने के आरोप में
गिरफ्तार कर लिया है।