फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर वर पक्ष ने शादी तोड़ी

Thu, 12 Dec 2019 03:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद बल्लभगढ़ में दहेज में फॉर्च्यूनर कार न दे पाने पर वर पक्ष ने सगाई की रस्म होने के बाद भी रिश्ता तोड़ दिया। बुधवार को बरात आने वाली थी। इससे पहले ही रिश्ता तोड़ते हुए वर पक्ष ने बरात लाने से इनकार कर दिया। उधर युवती ने अब वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम के सोहना के टेढड गांव के रहने वाले विकास शर्मा नाम के युवक की शादी सीकरी गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शिकायत की है कि 8 दिसंबर को उनकी सगाई की रस्म पूरी हुई थी। 12 दिसंबर को वर पक्ष बरात लेकर आने वाले थे, मगर इससे पहले ही उन्होंने दहेज में फॉर्च्यूनर कार की डिमांड कर दी। मना करने पर वर पक्ष ने लगन सगाई के बाद रिश्ता तोड़ लिया है।

इससे समाज में परिवार की प्रतिष्ठा पर भी दाग लगा है। युवती की शिकायत पर बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक विकास शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ पुलिस ने बताया कि  युवती ने आरोप लगाया है कि परिवार ने हैसियत के हिसाब से दहेज में अंगूठी, दस लाख रुपये व अन्य कीमती सामान दिया था।
विज्ञापन


आरोपी विकास शर्मा का परिवार लगन सगाई के बाद दहेज में फॉर्च्यूनर देने की मांग करने लगा। जांच अधिकारी एएसआई प्रेमप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें