पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बुधवार दोपहर चार नाबालिग बदमाशों ने एक शिक्षक को घायल कर लूट लिया। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (39) परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहते हैं।
वह शशि गार्डन स्थित निगम के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वह पांडव नगर स्थित संजय झील पर गए थे। जहां बैठकर वह समाचार पत्र पढ़ रहे थे।
इसी दौरान उनके मोबाइल पर परिचित का फोन आया। वह फोन पर बातचीत करने लगे। इसी दौरान 15 से 17 साल के चार लड़के उनके पास आए और उनसे फोन देने के लिए कहा।