फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले में मिला मासूम बच्चे का शव, कुत्ते नोंच रहे थे शरीर

Sat, 24 Oct 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलोई इलाके से अगवा किए गए तीन साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव नांगलोई के गंदे नाले में मिला।
विज्ञापन


बच्चे के गायब होने के बाद उसकी मां ने नांगलोई थाने में अपहरण की शिकायत की थी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर शक जाहिर किया था।

पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुमित (3) अपनी मां के साथ राव विहार नांगलोई कैंप में रहता था। उसके पिता मुकेश की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

फैक्ट्री में काम करती है बच्चे की मां

उसकी मां इलाके के एक फैक्ट्री में काम करती है। 20 अक्तूबर को सुमित की मां ने नांगलोई थाने में बेटे के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। साथ ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया था।

इसी बीच शनिवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि नांगलोई गंदा नाला में एक बच्चे का शव पड़ा है। उसके शरीर को कुत्ते नोंच रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सुमित की मां को शव की पहचान के लिए बुलाया। महिला ने शव की पहचान अपने बेटे के तौर पर की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मां ने जिस महिला पर आरोप लगाया था, उससे पूछताछ की जा रही है। अब बच्चे की मां से भी पूछताछ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें