फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने सड़क से राष्ट्रपति भवन तक उतरी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोईजाम को पार्टी से निकालने की मांग, महिला सांसदों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्रता को लेकर पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अकोईजाम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
भाजपा की महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डी. पुरंदेश्वरी ने किया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा कुमारी चौधरी, सांसद बांसुरी स्वराज सहित अन्य महिला सांसद शामिल थीं। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी महिला अधिकारों और पितृसत्ता के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप लगने के बाद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जेएनयू ने पिछले सप्ताह जांच के बाद अकोईजाम को प्रोफेसर पद से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

पार्टी का आरोप है कि सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च के दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की, गलत तरीके से छूने और गाली-गलौज की गई।


महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुलिस में दी शिकायत
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में रचना वशिष्ठ, रश्मि वाजपेयी, रोशनी श्रेष्ठा, निवेदिता तिवारी और अनायता भाटी सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को शिकायत सौंपी। भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर मीडिया समन्वयक संजीव सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की। भाजपा ने शिकायत के साथ वीडियो साक्ष्य भी दिए।
विज्ञापन



कांग्रेस मुख्यालय पर फिर प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा महामंत्री मोहनलाल गिहारा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस ने बाल भवन गेट के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं पर हमले बंद करो, राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें