फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने ही उठाई सरकार के खिलाफ आवाज, कहा शहर को बनाया कचराबाद

Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विपक्ष ही नहीं बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सरकार के विरोध में आवाज उठाने लगे हैं। वह फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने के लिए जहां कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हैं वहीं शहर को कचराबाद बनाने के लिए अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने लगे हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस राज में फरीदाबाद, फकीराबाद बन गया था और भाजपा की सरकार में कचराबाद बन गया है। 

शहर में फैली बेतहाशा गंदगी की वजह से महामारी फैल रही है। लोग डॉक्टर व अस्पतालों में लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं, मगर भाजपा सरकार, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों का इससे कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन


गंदगी की वजह से फैली बीमारी ने पूरे शहर को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व वायरल की चपेट में ले लिया है, लेकिन हैरत की बात है कि पीड़ित जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। 

भाजपा नेता भाटिया ने कहा कि सत्ता में आने से पहले तक पार्टी जनता की समस्या की बात करती थी, मगर सत्ता में आने के बाद इन भाजपा नेताओं ने भी जनता से मुंह मोड़ लिया है। 

एक ओर शहर की जनता परेशान है, दूसरी ओर भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर फाइव स्टार होटल में मजे कर रहे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों मिलकर सरकार की लुटिया डुबोने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा सरकार का पूरा कल्चर ही बदल गया है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी की आवाज सरकार 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें