केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े केंद्रीय विद्यालयों में फरवरी के दूसरे हफ्ते से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संगठन ने दाखिले के लिए जरूरी गाइडलाइन वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
गाजियाबाद के केवी कमला नेहरू नगर में फरवरी के दूसरे सप्ताह में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन फार्म मिलने की तारीख का ऐलान हो सकता है।
केवी कमला नेहरू नगर में हर साल की तरह इस बार भी मॉर्निंग और ईवनिंग शिफ्ट के लिए अभिभावकों को अलग-अगल फार्म मिलेंगे। केवी में पहली क्लास में मॉर्निंग शिफ्ट में कुल चार सेक्शन में 160 सीट्स हैं।
जबकि ईवनिंग शिफ्ट में दो सेक्शन में कुल 80 सीटें हैं। आवेदन के लिए इस बार भी मारामारी की स्थिति रहने की संभावना है। एक सीट पर पिछले साल आठ से 10 दावेदार थे। इस बार भी आंकड़ा ऊपर जाने की संभावना है।
एमपी कोटे के कूपन के लिए जुगत लगानी शुरू
सांसद कोटे के छह कूपन के लिए अभिभावकों ने अभी से जुगत लगानी शुरू कर दी है। पिछली बार कूपन के लिए आवेदकों की भारी संख्या को देखते हुए ड्रॉ निकाला गया था। इस बार भी आवेदकों की लंबी लाइन को लेकर फिर से ड्रॉ के जरिए कूपन का वितरण किया जा सकता है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:
- बच्चे की आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति
- घर से दूरी का देना होगा एफीडेविट
- निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे की दो फोटो