फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर की है चाह तो काम की है यह खबर

Sun, 25 Jan 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के वीआईपी नंबरों की नई सीरीज रविवार को जारी हो गई। इसके चंद घंटे बाद ही सिंगल और डबल डिजिट के बेहद आकर्षक नंबर बुक हो गए।
विज्ञापन


नई सीरीज के पहले दिन 100 से ज्यादा नंबरों की बुकिंग होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को परिवहन कार्यालय खुलने के बाद इसका सही आंकड़ा जारी किया जाएगा।
 
आकर्षक वाहन नंबर पाने के लिए आवेदकों ने सुबह से ही वेबसाइट को सर्च करना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे जैसे ही नंबरों की नई सीरीज जारी हुई, उन्होंने अपनी पसंद के नंबर रिजर्व करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


15 हजार रुपये कीमत वाले 0001 से 0009 सिंगल डिजिट नंबरों को बुक कराने के लिए आवेदक सबसे ज्यादा क्रेजी दिखे। सीरीज शुरू होने के चंद घंटे में ही सभी सिंगल डिजिट नंबर बुक हो गए।
विज्ञापन


वहीं डबल डिजिट नंबरों की चाहत भी कम नहीं थी। परिवहन विभाग के मुताबिक वेबसाइट पर दबाव इतना था कि कई बार हेंग होने की शिकायत मोबाइल पर मैसेज के जरिये एआरटीओ को भेजी गई। एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि दोपहर तक 100 से ज्यादा नंबरों की बुकिंग का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें