फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से से आग बबूला AAP विधायक ने जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आप विधायक जरनैल सिंह की गुंडागर्दी का मामला थमा भी नहीं था कि एक और विधायक इसी तरह के मामले के घेरे में आ गए हैं। अब आप के विधायक कपिल मिश्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने एमसीडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एमसीडी कर्मचारी के लेट आने की वजह से विधायक आग-बबूला हो गए और उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक द्वारा थप्पड़ जड़े जाने का ये मामला सोनिया बिहार के साढ़े चार पुस्ता का है।

वहीं कपिल मिश्रा की माने तो उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है और उन्होंने किसी भी कर्मचारी के साथ मारपीट नहीं की। कपिल मिश्रा का कहना है कि वो एडीएम के साथ जांच करने गए थे जिसमें उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की थी। रजिस्टर में 200 लोगों के स्टाफ में से ज्यादातर कर्मचारी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैने थप्पड़ नहीं मारा जांच करने गया था वहां

कपिल मिश्रा ने ये भी कहा है कि वो एक नहीं बल्कि चार जगहों पर गए थे और हर जगह का आलम एक सा ही ती। उनके पास चारो जगह की रिकॉर्डिंग मौजूद है। आप के विधायक ने डीप्टी सीएम और सीएम दोनों को मामले की रिपोर्ट सौंप दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी आप के ‌एक विधायक ने साउथ कार्पोरेशन के जूनियर इंजीनियर को पीट दिया था। ये विधायक कोई और नहीं बल्कि तिलक नगर विधान सभा सीट से एमएलए बने जरनैल सिंह थे। जरनैल सिंह पर जूनियर इंजीनियर अजहर मुस्तफा ने आरोप लगाया था कि वह कृष्‍णा पार्क में एक अवैध निर्माण गिराने गए थे।

इस दौरान आप विधायक जरनैल सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो जूनियर इंजीनियर को विधायक और उनके साथियों ने पीटना शुरु कर दिया।

इंजीनियर मुस्तफा ने कहा कि हमें इस इलाके में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं जिसे रोकने के लिए हम पुलिस लेकर वहां पहुंचे थे। हमारे पास सारे जरूरी कागजात भी थे जिसे हमने विधायक को दिखाया भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें