फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच आया सामने, आतंकी ऐसे लेंगे दादरी का बदला

Thu, 15 Oct 2015 11:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस को खूफिया विभाग और दूसरी खूफिया एजेंसियों से मिले रिकॉर्डिंग इंटरसेप्ट के कोड से खुलासा हुआ है कि आतंकी संगठन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बम धमाकों की योजना बना रहे है। इंटरसेप्ट के मुताबिक आतंकी दादरी हत्या का बदला लेने के इरादे से ये साचिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खूफिया सूचना के बाद राज्य में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। रिकॉर्डिंग के आधार पर तैयार पांच पेज के इंटरसेप्ट में उन लोगों के नाम का जिक्र है, जिन्हें आतंकी निशाना बनाना चाहते हैं।

इसमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल और प्रवीण तोगड़िया का नाम भी है। इस इंटरसेप्ट में दो लोग राज्य में स्लीपर सेल्स की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरसेप्ट से बड़े खुलासे

जीआरपी के एसएसपी गोपशेनाथ खन्ना ने कहा है कि गुरदासपुर में अपने मंसूबों पर कामयाब नही होने के चलते अब आतंकी संगठन दादरी और मैनपुरी में हुई हिंसा का फायदा उठाकर त्यौहार के मौके पर अशांति फैला सकते हैं।

खन्ना के मुताबिक राज्य में पंचायत चुनाव भी चल रहे हैं। इसके चलते भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इंटरसेप्ट किए गये मैसेज को राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है, जिनमें डीआईजी, आईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इंटरसेप्ट में दो लोग स्लीपर सेल को एक्टिव करने की ओर इशारा करते हैं और इलाहाबाद के एक खास शख्स का जिक्र भी करते हैं। उनकी योजना के मुताबिक ये शख्स आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की मदद करेगा।
विज्ञापन

हनी ट्रैप के जरिए मिशन सफल बनाने की खबर

इतना ही नही बातचीत में एक शख्स दूसरे को यकीन दिलाता है कि वे मिशन को कामयाब बनाने के लिए महिलाओं के दवारा हनी ट्रैप का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

बातचीत के आधार पर खुलासा हुआ है कि सांम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों, काशी विश्वनाथ मंदिर, रामलला मंदिर अयोध्या और कई अन्य प्रमुख स्थलों को निशाना बना सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक खूफिया एजेंसियों ने इलाहाबाद में दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे मिलिट्री और आईबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उनकी योजना उत्तर प्रदेश विधानसभा, इलाहाबाद हाईकोर्ट, कानपुर रेलवे स्टेशन और आवासीय कालोनियों को निशाना बनाने की थी।
 
हालांकि आगरा से पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल डीसी मिश्रा ने बताया कि राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है लेकिन यह त्यौहारों के मद्देनजर है।
साभार-टाइम्स ऑफ इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें