फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: रियासी के माहौर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, आईईडी-विस्फोटक पदार्थ समेत मिला हथियारों का जखीरा

Sun, 14 Apr 2024 10:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के रियासी पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली। संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां हथियार और गोला-बारूद भारी मात्रा में बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द चुनाव से पहले अशांति फैलाने की साजिशें लगातार रच रहे हैं। रियासी जिले के माहौर के लांचा इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां से दो पिस्टल, दो मैगजीन, 19 कारतूस, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), 400 ग्राम विस्फोटक पाउडर, एके47 के 40 कारतूस, एलओसी-आईबी की चार फोटो, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नौ वोल्ट की छह बैटरी, 12 बोल्ट की दो लिथियम आईओएन, बिजली के तार के दो बंडल व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को कुपवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लांचा इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान एक टिफिन बॉक्स में छिपा कर रखी गई आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ पांच मीटर प्लास्टिक की रस्सी, स्टील प्लेट, गिलास, बैग, और तीन बेडशीट बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में सघन छानबीन चल रही है। 

आशंका है कि इन हथियारों को छिपाने वाले आसपास के इलाकों में मौजूद हो सकते हैं। सुरक्षाबलों को यह कामयाबी गृहमंत्री अमित शाह की 16 अप्रैल को जम्मू में होने जा रही रैली से तीन दिन पहले मिली है। इस विस्फोटक सामग्री से किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था।

इस वर्ष जनवरी में हाड़ीवाला में ध्वस्त किया आंतकी ठिकाना

सुरक्षाबलों ने इस वर्ष रियासी जिले की माहौर तहसील के अंतर्गत हाड़ीवाला कर्मकठा इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर वहां से हथियार गोला-बारूद व अन्य सामान बरामद किया था। वहां से करीब एक किलोग्राम विस्फोटक पाउडर, लगभग 10 मीटर कोडेक्स वायर, दो डेटोनेटर, एक ग्रेनेड डेटोनेटर, एक-47 राइफल के 29 कारतूस, एक पिस्टल व उसकी मैगजीन आदि बरामद किए थे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने शाजरू के लॉन्चा इलाके में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। इन हत्यारों की एक लिस्ट भी जारी की गई है। 

1. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर के साथ दो टिफिन आईईडी 
2. दो पिस्तौल
3. दो मैग
4. पिस्तौल आरडीएस 19
5. विस्फोटक पाउडर लगभग 400 ग्राम
6. एके47 आरडी 40
7. लोक/बीआर चार की तस्वीरें
8. सिक्सर पिस्टल रोड पांच
9. एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
10. 9 वोल्ट डीसीबैटरी छह
11. लिथियम आयन 12 वोल्ट बैटरी दो
12. इलेक्ट्रिक तार दो बंडल (लगभग 40 मीटर)
13. प्लास्टिक की रस्सी लगभग पांच मीटर
14. एक स्टील प्लेट
15. एक स्टील का गिलास
16. एक बैग
17. तीन फटी हुई चादरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें