फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

LS Elections : जम्मू-कश्मीर में परवान चढ़ रहा पांच का रण, देशभर की टिकी नजर; दिग्गजों से दिलचस्प हुआ मुकाबला

डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 10:04 AM IST

सार

मौजूदा चुनाव में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री तथा एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन दिग्गजों के आने से जम्मू-कश्मीर में चुनाव न केवल दिलचस्प हुआ है, बल्कि देशभर की निगाहें भी टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में पांच का रण धीरे-धीरे परवान चढ़ता जा रहा है। मौजूदा चुनाव में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, एक केंद्रीय मंत्री तथा एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन दिग्गजों के आने से जम्मू-कश्मीर में चुनाव न केवल दिलचस्प हुआ है, बल्कि देशभर की निगाहें भी टिक गई हैं।

चुनाव में अनंतनाग-राजोरी सीट से महबूबा मुफ्ती व गुलाम नबी आजाद, बारामुला से उमर अब्दुल्ला, उधमपुर से केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी लाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। गुलाम नबी आजाद दूसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 में उधमपुर संसदीय सीट से भाग्य आजमाया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। अब वह परिसीमन के बाद नई बनी सीट अनंतनाग राजोरी सीट से भाग्य आजमा रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती पहले भी अनंतनाग से सांसद रह चुकी हैं, लेकिन पुलवामा हमले के बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रही थीं। उमर अब्दुल्ला ने इस बार चुनाव में अपनी परंपरागत श्रीनगर सीट को बदल दिया है और बारामुला से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वह पहले भी तीन बार सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उधमपुर सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह लगातार नौ साल से पीएमओ में राज्य मंत्री रहे हैं। वह 2014 व 2019 में जीते हैं। अब उधमपुर सीट पर कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के जीएम सरूरी से है। तीनों का अपना अपना आधार है। चौधरी लाल सिंह केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर अन्य तीन सीटें उधमपुर, अनंतनाग-राजोरी व बारामुला हॉट बनी हुई हैं, क्योंकि इन तीनों सीटों पर वीआईपी मैदान में हैं।

नेकां ने इस बार दो सांसदों के काटे टिकट, तीनों सीट पर नए प्रत्याशी

नेकां ने इस बार अपने दो सांसदों के टिकट काट दिए हैं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने स्वास्थ्य कारणों से खुद को चुनाव से अलग कर लिया है। अनंतनाग से हसनैन मसूदी और बारामुला से मोहम्मद अकबर लोन का टिकट काट दिया गया है। इस बार पार्टी ने कश्मीर की तीनों सीट पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी का मानना है कि परिसीमन के बाद बदले समीकरण में पुराने की जगह पर नए प्रत्याशियों का दांव जीत को ध्यान में रखकर खेला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next