फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्र का मोबाइल पकड़ा गया तो लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल के टीचर ने दसवीं कक्षा के छात्र का मोबाइल क्या पकड़ा, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त तरुण (16) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए माता-पिता से माफी मांगकर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की बात लिखी है।

गाजीपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, तरुण परिवार के साथ गली नंबर-3, गाजीपुर में रहता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर में मां बीना, दो भाई और तीन बहनें हैं

उसके परिवार में पिता संजय कुमार, मां बीना, दो भाई और तीन बहनें हैं। तरुण के पिता कॉन्ट्रैक्टर हैं। तरुण पटपड़गंज स्थित एक एहल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था।

शुक्रवार को क्लास रूम में टीचर ने तरुण का मोबाइल फोन पकड़ लिया। टीचर ने उससे माता-पिता को स्कूल बुलाने की बात कही। तभी से तरुण काफी परेशान था। शनिवार रात को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को बुरा बताते हुए परिवार से माफी मांगी है। घटना के बाद से परिवार काफी सदमे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें