फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर टेंशन नहीं, 24 घंटे मिलेंगी बसें

Sat, 28 Feb 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों को 24 घंटे चलाने का निर्णय लिया है। इसकेचलते रोडवेज स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। स्टाफ के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


ट्रेन फुल होने के चलते बसों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में परिवहन निगम ने दो से 10 मार्च तक बसों का विशेष संचालन तय किया है। इस दौरान बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए हाइवे पर अस्थायी रोडवेज डिपो बनाया जाएगा। रोडवेज ने अपने सभी स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी है। होली की भीड़ के बावजूद सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल
सभी सरकारी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे। अस्पतालों में आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पांच-पांच बेड आरक्षित हैं। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि होली पर नेत्र रोगियों और एलर्जी पेशेंट को विशेष चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

होली पर दिनभर मिलेगा पानी
निगम सुबह-शाम के साथ-साथ दोपहर में भी पानी की आपूर्ति करेगा। एक दिन पहले सभी ओवरहेड टैंक भर लिए जाएंगे। जीएम जलकल आरपी वर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में कुल 461 नलकूप हैं। सभी जोन में खराब नलकूपों को ठीक कराएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें