फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नमो भारत स्टेशनों पर आर्टवर्क के लिए निविदाएं आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एनसीआरटीसी ने नमो भारत के आनंद विहार और बेगमपुल स्टेशनों के चयनित क्षेत्रों व दीवारों पर कलाकृतियों की संकल्पना, डिजाइन और स्थापना के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। एनसीआरटीसी का उद्देश्य है कि स्टेशन केवल यात्रा के लिए नहीं, बल्कि ऐसे जीवंत सार्वजनिक स्थान बने जो देश की संस्कृति, मूल्यों और नवाचार की भावना को दर्शाएं। स्टेशनों पर तैयार की जाने वाली कलाकृतियां यात्रियों को प्रेरित करेंगी और उन्हें एक यादगार यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। इससे जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
विज्ञापन

स्टेशनों के लिए निर्धारित थीम
-आनंद विहार स्टेशन: सूर्य नमस्कार, योग मुद्राएं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य, भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव।

-बेगमपुल स्टेशन: 1857 का स्वतंत्रता संग्राम और मेरठ में क्रांतिकारी गतिविधियां, भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ की ऐतिहासिक भूमिका को समर्पित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें