नई दिल्ली। मयूर विहार फेस वन अखिल भारतीय पंचायत परिषद भूमियां भवानी माता मंदिर के प्रांगण में शिव पुराण कथा यज्ञ आयोजित किया गया। कथा वाचक हरि शंकर तिवारी ने बताया कि संसार के रक्षा हेतु भगवान शिव ने विष पान किया। पारिवारिक और सामाजिक व्यवस्था का ऐसा उदाहरण कही और नहीं मिलता जैसा कि शिव पुराण में वर्णित किया गया है। उन्होंने कहा कि कथा से क्रांति कार्यक्रम के तहत यह यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में बाल्मीकि प्रसाद सिंह अध्यक्ष एआईपीपी, महासचिव संयोजक अखिलेश मिश्रा, सुभाष चन्द्र झा, नीलम झा, पूर्व सचिव भारत सरकार कमल टाबरी, बोध कृष्ण झा, धर्मेन्द्र मिश्रा आदि ने विशेष योगदान दिया। ब्यूरो