फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ट्रांसफार्मर चोरी, शहर की सड़कों पर अंधेरा

Tue, 29 Apr 2014 11:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में ट्रांसफार्मर चोरों ने महानगर की सड़कों पर अंधेरा कर दिया। ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गैंग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से अब तक 10 ट्रांसफार्मर चोरी कर चुका हैं।
विज्ञापन


लाख सतर्कता बरतने के बावजूद ट्रांसफर चोर गैंग निगम अधिकारियों के हत्थे नहीं चढ़ सका है। निगम अधिकारियों ने इसकी शिकायत पावर कारपोरेशन और पुलिस अधिकारियों को दी है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि तकरीबन एक महीने में चोरों ने हिंडन पुश्ता रोड से 3, मोहन नगर जोन में 2, मेरठ रोड से एक  और एनएच-24 से 2 ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन


हिंडन चौकी के सामने लगे ट्रांसफार्मर से चोर कॉपर निकालकर ले गए। इससे मेरठ रोड, काजीपुरा, हिंडन पुश्ता रोड (जीटी रोड से इंदिरापुरम) समेत विभिन्न मार्गों पर 800 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


प्रभारी नगर आयुक्त और लाइट प्रभारी डीके सिन्हा का कहना है कि पावर कारपोरेशन और पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें