फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ कैसे हो कम?: रेलवे ने उठाए ये कदम, अस्थाई प्रतीक्षालय में मिल रहा टिकट, स्टेशन के चारों ओर लगी बैरिकेडिंग

Tue, 18 Feb 2025 08:44 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। स्टेशन पर मुसाफिरों की सुविधा के लिए अस्थाई प्रतीक्षालय टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इससे यात्रियों को लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों की सुविधा के लिए अस्थाई प्रतीक्षालय टिकट काउंटर शुरू किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत दस टिकट काउंटर व पांच कियोस्क स्थापित किए गए हैं। इससे यात्रियों को कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे आसानी से जल्दी टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह पहल यात्रियों के समय की बचत के साथ भीड़ नियंत्रण में भी सहायक साबित हो रही है। कियोस्क की सुविधा से यात्री अपने स्मार्टफोन से ही टिकट खरीद सकते हैं। इससे डिजिटल भुगतान प्रक्रिया आसान व तेज हो गई है। यात्रियों को केवल क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करना होता है।

 रेलवे प्रशासन ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए काउंटर पर कर्मचारियों की तैनाती की है, जो जरूरतमंद यात्रियों को डिजिटल प्रक्रिया समझाने और उनकी सहायता करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही, स्टेशन पर डिजिटल भुगतान और क्यूआर कोड स्कैनिंग से संबंधित दिशा-निर्देश और पोस्टर भी लगाए गए हैं ताकि यात्री आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के चारों ओर लगी बैरिकेडिंग
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर मुसाफिरों को काबू करने के लिए चारों ओर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ को काबू करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। साथ ही, स्टेशन पर किसी प्रकार का अफरातफरी व अनियंत्रित भीड़ ना हो। वहीं, सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई। ये सुरक्षा कर्मी न केवल यात्रीगण के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए मुस्तैद थे, बल्कि किसी भी अप्रत्याशित घटना को निपटने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे थे। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की सतर्कता ने यह सुनिश्चित किया कि स्टेशन परिसर में कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इस तरह की व्यवस्था से यात्रियों की सुरक्षा और सुकून बनाए रखने में मदद मिली।
विज्ञापन

स्टेशन पर अफरातफरी
ट्रेन की बोगियों व प्लेटफॉर्म पर हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ देखने को मिली। लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन के समय प्लेटफॉर्म पर अफरा-ढतफरी का माहौल देखा गया।  बोगियों में अंदर भीड़ थी।  कई यात्री खड़े नजर आए। प्लेटफॉर्म पर यात्री परिवार व सामान के साथ परेशान नजर आए। रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा देने की कोशिश में जुटा रहा।

पूछताछ कर दी जा रही  एंट्री: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही थी। यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने के लिए पहले अपनी ट्रेन और प्लेटफार्म नंबर बताना अनिवार्य कर दिया गया था। टिकट पर्यवेक्षक हर यात्री से उनकी यात्रा का विवरण पूछ रहे था साथ ही, उसी के अनुसार उन्हें एंट्री दी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें